धमोरा। शहजादनगर पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे घेर मर्दान खां निवासी दो आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। जिससे हड़कंप मच गय गया है।
शहजादनगर पुलिस ने दो मई की रात एक कार से तीन गोवंशीय पशु बरामद किए थे। साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और दो भागने में कामयाब हो गए थे।पुलिस ने इस मामले की विवेचना करते हुए पांच लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें से तीन लोग जेल में हैं। दो आरोपी अभी फरार है।इस मामले में कोर्ट की ओर से कुर्की के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।कोर्ट के आदेश पर शहजादनगर पुलिस ने कुर्की का नोटिस कोतवाली क्षेत्र के घेर मर्दान खां निवासी जुबैर और अय्यूब के मकान पर चस्पा कर दिया है।विवेचक वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि पशु तस्करी के मामले में कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। इसके बाद भी यदि आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी।