फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड खोदा, सड़क के साथ रेल यातायात भी थमा

Fri, 01 Jun 2018 12:48 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ, हाथरस।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में जीटी पर रोड पर गड्ढे भरवाता पुिलस कर्मी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से गुरुवार शाम को जीटी रोड (एनएच 91) का यातायात थम गया। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए विभागीय कर्मियों ने शाम करीब 7.30 बजे जीटी रोड पर बड़ा गड्ढा खोद दिया।
विज्ञापन


इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई किलोमीटर लंबे जाम की जद में पूर्वोत्तर रेलवे की सिकंदराराऊ क्रॉसिंग भी आ गई। इसके कारण एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी जहां की तहां खड़ी हो गई। डेढ़ घंटे बाद फाटक से वाहनोें को हटवाकर ट्रेन यातायात सुचारु किया जा सका। ढाई घंटे बाद सड़क पर आवागमन शुरू हो सका। 

एनएच 91 पर सिकंदराराऊ के पंत चौराहे से अलीगढ़ की ओर करीब आधा किलोमीटर दूर मिश्री होटल के पास एक गड्ढे में जलभराव हो जाता था। इससे गड्ढा काफी बड़ा हो गया था। जलभराव के कारण आए दिन इसमें वाहन फंस जाते थे। गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे जेसीबी लेकर लोनिवि के कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे और उन्होंने पाइप लाइन डालने के लिए बचा हुआ रोड भी खोद दिया। 
विज्ञापन


व्यस्ततम ट्रैफिक के दौरान रोड की खुदाई से वहां देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। पंत चौराहे तक जाम पहुंचने से हाथरस और कासगंज रूट का भी यातायात बाधित हो गया। जाम बढ़ता गया और एटा की तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पूर्वोत्तर रेलवे की क्रॉसिंग भी इसकी जद में आ गई। रात पौने आठ बजे मथुरा से कासगंज की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर आकर खड़ी हुई। कासगंज की ओर से एक मालगाड़ी आ रही थी। उसके पास होने के बाद ही ट्रेन आगे जा सकती थी। इधर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम के कारण मालगाड़ी आउटर पर खड़ी हो गई। ट्रेन यातायात थमने से रेलवे के अलावा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

कोतवाल मनोज शर्मा, थाने की फोर्स लेकर पहुंच गए और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे को भरना शुरू करा दिया। एक घंटे बाद गड्ढा भरा जा सका। इसके बाद पुलिसकर्मी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। वहां वाहनों को आगे पीछे कराकर करीब सवा नौ बजे दोनों ट्रेनों को पास कराया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 बजे धीरे-धीरे जीटी रोड पर जाम चलना शुरू हुए तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। इस बारे में पीडब्लयूडी विभाग के एक्सईएन से फोन पर वार्ता करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें