फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क पूरा न करने पर छात्रा की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कार्य पूरा न करने पर छात्रा को पीटा
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)। गृह पूरा न करने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। छात्रा का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस को शिक्षिका के खिलाफ मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के भोट बक्काल गांव का है। गांव के पूर्व प्रधान की पौत्री अलसमा गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। आरोप है कि छात्रा ने अपना गृह कार्य पूरा नहीं किया था। इसके साथ ही छात्रा की लड़ाई दूसरी किसी बच्ची से भी हो गई थी,इस पर स्कूल की शिक्षिका ने अलसमा की पिटाई कर दी। यह वाकया शुक्रवार का है। अलसमा को डंडे से पीटा गया,जिससे उसके शरीर पर चोट भी आई। छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी तो परिवार के लोग स्कूल संचालक के पास पहुंच गए और काफी हंगामा किया। इसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता इस्लाम ने अजीमनगर थाने पहुंचकर शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि छात्रा को बेरहमी से पीटा गया,जिससे उसके काफी चोट आई है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें