फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने मुठभेड़ के बाद 140 क्विंटल खैर से भरे वाहन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार (रामपुर)।वन कर्मियों की वन तस्करों से हुई मुठभेड़ के बाद वन विभाग ने कैंटर में लदी लगभग 140 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की।वन तस्कर फायरिंग करते हुए चालक सहित मौके से फरार हो गये। वन कर्मियों ने खैर की लकड़ी से भरे वाहन को कब्जे में ले लिया और कोतवाली पहुंच वाहन चालक सहित छह वन तस्करों के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन

पीपली वन में बेशकीमती लकड़ी की सुरक्षा करने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है।वह में तस्कर हावी होते जा रहे है। बेशकीमती लकड़ी का कटान कर तस्करी कर रहे है। रविवार की रात्रि वन दारोगा राजकुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि पीपली जंगल से काट कर ले गई खैर की लकड़ी कुछ लोग एक कैंटर में भरकर केलाखेड़ा मार्ग की ओर से स्वार की तरफ आ रहे है। इस पर वन दारोगा ने वन टीम को साथ लेकर स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित पीरानी के बाग पर घेराबंदी कर दी ।कुछ ही देर बाद एक कैंटर केलाखेड़ा मार्ग की ओर से आती दिखाई दी तो वह टीम ने उसे रुकने का इशारा किया ।इस चालक ने कैंटर वन कर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए वाहन दौड़ा लिया।कैंटर का पीछा किया तो वाहन में स्वार वन तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी ।जवाब में वन कर्मियों ने भी फायरिंग शुरू की तो वह तस्करों ने अपने आप को घिरता हुआ देखा तो वन तस्कर वाहन से कूदकर फायरिंग करते हुए जंगल में फरार हो गए।वन टीम ने पीछा करते हुए चालक को पकड़ लिया लेकिन अंधेरा होने के कारण वह चकमा देकर फरार हो गया। जैसे ही वन टीम ने वाहन की तलाशी के लिये तिरपाल खोलना शुरू किया तभी कार से आये दो युवकों ने वाहन छुड़ाने के प्रयास में फिर से फायरिंग शुरू कर दी ।इस पर वन कर्मियों ने भी मोर्चा संभाल जवाबी फायरिंग की तो कार सवार युवक भी फायरिंग करते हुए बिलासपुर मार्ग पर फरार हो गये।वन टीम ने खैर से लदे वाहन को कब्जे में कर कोतवाली ले आई।बरामद 105 गोटे लगभग 140 क्विंटल खैर की लकड़ी की नाप तौल की ।सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी माजिद इब्राहिम भी मौके पर पहुंच गए और वन कर्मियों की सराहना की ।वही वन दारोगा बुद्धा सिंह की ओर से छह वन तस्करों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही वन टीम बरामद लकड़ी से भरे वाहन को वन रेंज थाना मिलक खानम रेंज कार्यलय सलारपुर ले गई है। टीम में वन दरोगा राजकुमार,धर्मेंद्र कोली,संजय कुमार,वन रक्षक शील कुमार,श्याम लाल,संतोष कुमार आदि वन कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें