फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के बाद सैटेलाइट फोन पर हमलावरों ने की थी सलीम से बात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक काल के बाद से ही खुफिया एजेंसियों के रडार पर था सलीम
रामपुर। सीआरपीएफ आतंकी हमले में पकड़ा गया लश्कर का आतंकी सलीम से हमले के बाद आतंकियों ने सैटेलाइट फोन से बात की थी। उसे बताया गया था कि सलीम भाई काम हो गया है। महज सैटेलाइट फोन पर की यह बातचीत रिकार्ड होने के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया था, लेकिन सलीम का इसके बाद कोई सुराग नहीं लग पाया था। सलीम की तलाश तभी से एटीएस व अन्य जांच एजेंसियों को थी, लेकिन वह विदेश भाग गया था।
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले की साजिश तो काफी समय पहले से ही रची जा रही थी। खुफिया विभाग ने हमले से करीब एक माह पहले ही पुलिस प्रशासन के साथ ही सीआरपीएफ प्रशासन को भी चेता दिया था, लेकिन चेताने के बाद भी न तो पुलिस प्रशासन चेता था और न ही सीआरपीएफ। लिहाजा 31 दिसंबर की रात में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हो गया था। हमले के चालीस दिन बाद पुलिस, एसटीएफ व एटीएस ने संयुक्त रूप से इस मामले में आठ आतंकियों को पकड़ा था और यह सभी जेल में हैं। इस मामले की जांच के दौरान ही यह बात सामने आई थी कि हमले के बाद आतंकियों ने किसी सलीम नाम के व्यक्ति से बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान कहा गया था कि सलीम भाई काम हो गया है। यह बातचीत सैटेलाइट फोन से की गई थी। इस काल को खुफिया एजेंसियों ने इंटरसेप्ट किया था। तभी से सलीम नाम के इस शख्स की तलाश थी, लेकिन अब नौ साल बाद आखिरकार सलीम के बारे में पूरा विवरण सामने आया तो खुफिया एजेंसियां भी हरकत में हैं और पुलिस भी। हालांकि पु लिस ने अपनी दो चार्जशीट में किसी भी सलीम नाम के व्यक्ति का जिक्र तक नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो खुफिया एजें सियों के निशाने पर सलीम पहले से ही निशाने पर था। इस दौरान वह पाकिस्तान, सऊदी अरब जैसे देशों में वह छुपता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें