फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में नशे में धुत दारोगा की बदसलूकी पर भड़के लोग, एएसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत दारोगा की बदसलूकी पर भड़के लोग, कार्रवाई
विज्ञापन

मिलक (रामपुर) गुमशुदा युवती की खोजबीन में गए नशे में धुत एक दारोगा की बदसलूकी पर भड़के ग्रामीणों ने दारोगा को घेरा। विरोध जताने पर धमकाने के खिलाफ ग्रामीण एएसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में सोमवार को एक दारोगा गुमशुदा युवती की खोजबीन में पुलिस के साथ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संबधित दारोगा नशे में धुत था और उन्होंने कई राहगीरों के साथ मारपीट की। विरोध पर गाली-गलौच की और धमकाया। जिस पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा खड़ा हो गया। बाद में कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। हंगामे और मारपीट पर कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना ली। मंगलवार को दारोगा की बदसलूकी के शिकार हुए ग्रामीण एएसपी से मिले और उन्होने दारोगा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। विरोध पर दारोगा पर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले मेें कार्रवाई की मांग की गई। एएसपी ने कोतवाल अजयपाल को तलब किया और मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई की मांग करने वालों में प्रेमपाल सिंह, प्रदीप कुमार,रवि कुमार,गजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, नेकपाल सिंह, ओमकार,सोमपाल, अजीत कुमार, ओमपाल सिंह, नवीन कुमार, जितेंद्र, कृष्णपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें