फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीक होने से वैन में लगी आग, सात झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। घर के बाहर खड़ी वैन में गैस लीक आग लग गई। जहां वैन खड़ी थी उसके पास में भट्ठी जल रही थी, जिससे आग ने विकराल रूप से धारण कर लिया। वैन धू-धू करके जलने लगी। आग की लपट इतनी तेज थी कि पास में खड़ी चार बाइक भी जल गई। आग की चपेट में आने से एक बालक, महिला सहित सात लोग गंभीर रुप से झुलस गए। झुलसे लोगों सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर निवासी साबिर अपनी वैन लेकर घर आया था। घर के बाहर वैन खड़ी कर वह अंदर चला गया। पास में ही खाली पड़ी जगह पर गांव निवासी विपिन कुमार भट्ठी जला कर समोसे और सेव बना रहा था। अचानक वैन से गैस लीक होने लगी और भट्ठी से निकली चिंगारी से आग लग गई। वैन धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास में खड़ी उत्तराखंड के काशीपुर निवासी तस्वीर, तहसील क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी अख्तर अली, लईक व मकान स्वामी साबिर की खड़ी चार बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।जिससे वे भी जलकर राख हो गई। आग ने साबिर के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।भट्ठी चला रहा युवक विपिन भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने की सूचना से मौके पर भारी भीड़ लग गई। घर में उठी चीख पुकार पर ग्रामीणों ने कुछ हद तक आग पर काबू पाया।आग से झुलसे मकान स्वामी साबिर ,उसका भाई हामिद और उसकी पत्नी नईमा, हामिद का बेटा मोहम्मद जेन,साबिर का बेटा साजिद भट्टी चला रहा रामकुंवर का बेटा विपिन कुमार पड़ोसी कफील अहमद को आग की चपेट से बाहर निकालकर एंबुलेंस को बुला उचित उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग लगने की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वह भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। कोतवाल रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वैन की गैस लीक होने से आग की घटना हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें