फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सारली में खाई में गिरी कार, दो घायल

विज्ञापन
CAR ACCIDENT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गंभरपुल के समीप नई सारली में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में बैठे दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। कार लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरी है। यह हादसा शनिवार दोपहर के समय हुआ है। जब यह गाड़ी चंडीगढ़ से मनाली की ओर आ रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार दो लोगों को बड़ी मशक्कत से सड़क तक लाया गया जहां से उन्हें स्थानीय लोगों की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय गाड़ी नंबर एचआर 36जेड 8688 चंडीगढ़ की ओर से आ रही थी। इस दौरान गंभरपुल के समीप गाड़ी ओवरस्पीड होने के चलते सीधे खाई में जा गिरी। जब कार खाई में गिरी तो जोर से आवाज आई और स्थानीय लोग वहां पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोग बड़ी मशक्कत से गाड़ी के पास पहुंचे। गाड़ी में एक लड़का और एक लड़की सवार थी जिनकी पहचान अभिषेक उम्र 26 पुत्र मनोहर नागपुर रोड संकेत महाराष्ट्र व लड़की शिप्रा सुपुत्री जीवन कुमार बंगलुरू के रूप में हुई है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा किया है। घायलों के ब्यान कलमबद्ध किए हैं। मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें