फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए पायल के हत्यारोपी को घर ले जाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पायल हत्याकांड के आरोपी जहांगीर को पेशी पर लाए जाने के दौरान उसके घर ले जाने की शिकायत मृतका के भाई ने एसपी से की है। एसपी ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी को जांच करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था। आपसी मतभेद के चलते रिश्ता टूट गया था। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई थी। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया था बाद में उसका तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव कोसी नदी किनारे से बरामद हुआ था। हत्याकांड में पुलिस ने जहांगीर, इमरोज, ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी जेल जा चुके है।सुरक्षा के लिहाज से मुख्य आरोपी जहांगीर को बदांयू जेल में रखा गया है। दो दिन पहले वह कोर्ट में तारीख पर आया था। पायल के भाई राहिल का आरोप है कि पेशी पर जहांगीर को लाने वाले पुलिसकर्मी उसे उसके घर पर ले गए थे। इसकी शिकायत उसने एसपी से की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी ओपी आर्य को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें