फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की हत्या: पुलिस ने दी दबिश, ससुराली फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रामपुर। सिविल ला इंस क्षेत्र में मां-बेटे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को शनिवार को पुलिस ने जब दबिश दी तो घर बंद मिला। आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि सूत्रों की माने तो पुलिस नेे आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अशोक विहार निवासी चंद्रशेखर की शादी दलपतपुर के बूजपुर मान निवासी वीरेंद्र यादव की बेटी कविता से हुई थी। वीरेेंद्र यादव का आरोप है कि ससुराल वालेे उससे दहेज की मांग करतेे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होेने पर ससुरालियों ने कविता और उसके बेटे वंश की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को बचाने के लिए इसे खुदकशी का रूप देने लगे। ससुराली कहने लगे कि कविता ने अपने बेटे को गोली मारनेे के बाद खुद को तमंचे से गोली मार ली। वीरेंद्र यादव की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को पति चंद्रशेखर, सास, ससुर और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 304-बी, 498-ए और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को सीओ सिटी ओपी आर्य ने इस मामले में आरो पियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें