फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल क्षेत्र में 24 देवदार के स्लीपर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रशासन ने कमर कस ली है। निर्वाचन अधिकारी शिमला की ओर से गठित विभिन्न उड़नदस्तों व स्थायी निगरानी दलों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। इस मुहिम के तहत प्रशासन की टीम ने छापामारी कर देवदार के 24 स्लीपर पकड़े हैं।
विज्ञापन

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीम अनिल चौहान ने बताया कि अभी पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक उड़नदस्ता व दो स्थायी निगरानी दल तैनात किए गए हैं। इस मुहिम के बाद तहसीलदार चौपाल माया राम शर्मा के नेतृत्व में तैनात स्थायी निगरानी दल को बुधवार को सफलता हासिल हुई। दल ने अवैध लकड़ी से लदे एक वाहन को नेरवा के पास न्योटी में कब्जे में लिया। इस वाहन में 21 स्लीपर देवदार के लदे थे। स्लीपरों को कब्जे में ले लिया गया है। स्लीपरों को लेकर जाने वाला ट्रक भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें