फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : रामपुर फाइन की टीम ने चार विकेट से जीता मैच

Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अंडर-19 लीग मैच रामपुर नाइस और रामपुर फाइन के बीच खेला गया। इसमें रामपुर फाइन की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया है। यह मैच मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के क्रिकेट मैदान पर हो रहे हैं।
विज्ञापन

मैच के प्रारंभ में रामपुर नाइस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें भाटिया 4 रन पर आउट हो गए। कप्तान अरसलन 11 रन पर कैच आउट हो गए। बल्लेबाज आरुष गुप्ता और करण ने मोर्चा संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच में 100 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हुई। आरुष गुप्ता 102 गेंदों पर 162 रन बनाकर नॉट आउट रहे। करण ने 24 गेंद पर 24 रन बनाए और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। इस तरहं रामपुर नाइस की टीम 40 ओवर में 256 रनों पर आउट हो गई। रामपुर फाइन के तरफ से गेंदबाज आरुष सिंगल ने तीन विकेट लिए, प्रदीप ने दो विकेट लिए, समीर ने एक विकेट लिया, अभिषेक ने दो विकेट लिए, रामपुर फाइन की टीम के कप्तान कृष्ण सारस्वत और भावेश प्रताप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 100 रन बनाए। जिसमें भावेश प्रताप सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 60 बॉल पर 102 रन बनाए और अहमद रजक ने 42-गेंदों पर 56 रन बनाए।
रामपुर फाइन की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच भावेश प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने 100 रन पर नॉट आउट रहे। और अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच के अंपायर मोहम्मद अयूब, मोहम्मद कैफ, स्कोरर विनीत कुमार रहे। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान हुसैन, सचिव बसंत सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष इकराम अली, स्पोर्ट्स विभाग के डॉ. फरहान आबिदीन, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, अभिभावक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें