फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हादसे में दो की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। बिजनौर के धामपुर में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी। शुक्रवार को उनके शव गांव मुकुटपुर पहुंचे तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब पिकअप से एक ग्रामीण अपनी मां की अस्थियां लेकर जा रहा था, उसके साथ परिवार के अन्य लोग भी थे। हादसे में पिकअप पलटने से दो की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टांडा क्षेत्र के मुकुटपुर निवासी तेजपाल सिंह की मां लज्जावती का देहांत मंगलवार को हो गया था। बृहस्पतिवार को तीजा करने के बाद परिवार के लोग और रिश्तेदार पिकअप से हरिद्वार के लिए निकले थे। जैसे ही पिकअप धामपुर पहुंची कि तभी चालक रिंकू को झपकी आ गई और तेज रफ्तार में चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। सूचना पर पुलिस तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल जगदीश (60) तथा जीवन सिंह (65) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को इन दोनों मृतकों का शव गांव पहुंचे तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। दोनों का बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

यह लोग हुए थे घायल
विजयपाल, शोभाराम, कमल सिंह, आशीष कुमार, मदन पाल, ओमप्रकाश, राजवीर, तेजपाल, अनिल, घासीराम, अनिकेत, विनीत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें