फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुठभेड़ के बाद गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 14 Mar 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। कोयला इंड्री रोड पर गश्त के दौरान बृहस्पतिवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस बांसनगली से कोयला इंड्री रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को बाइक पर आते देख उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की।
पुलिस ने घेराबंदी की तो पीछे बैठे युवक ने फायर झोंक दिया, जो पुलिस की बाइक में लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मुस्तकीम निवासी नगलिया आकिल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसका साथी मोवीन निवासी खंडिया, अजीमनगर फरार हो गया।
विज्ञापन

मौके से बाइक, गोकशी के उपकरण और तमंचा बरामद किया गया है। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस ने चालान कर दिया। दोनों पर विभिन्न थानों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें