फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता अनुराग शर्मा की हत्या के मामले में कोर्ट ने गवाही के लिए जारी कि समन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर के निकट शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में शुक्रवार को एडीजे पंचम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने गवाहों को गवाही के लिए कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की 20 मई 2020 को घर के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे अनुराग शर्मा के घर से बाहर आकर आगापुर मार्ग पर टहल रहे थे। आरोप था कि उसी दौरान चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर आए और अनुराग के काफी करीब से गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शिवसेना नेता की हत्या की सूचना से उस वक्त हड़कंप मच गया था और तमाम पुलिस के आला अधिकारी भी मौके और अस्पताल पर पहुंच गए थे। हंगामा होने जैसे हालातों में पुलिस ने बमुश्किल परिजनों व भीड़ को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था।
इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में विवेचना के दौरान चार आरोपियों के नाम सामने आने पर शामिल किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने छत्रपाल यादव, पवन यादव, हिमांशु उर्फ बाबू और राजकिशोर उर्फ धूरिया को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में अनुराग शर्मा की पत्नी शालिनी शर्मा समेत कुल 27 गवाह बनाए हैं। अब इस मुकदमे की सुनवाई में भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले की एडीजे पंचम प्रदीप कुमार की कोर्ट में सुनवाई थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता ओमप्रकाश लोधी ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में गवाहों को समन जारी कर अगली तारीख पर उपस्थित होने को कहा है। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 12 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें