फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में पासपोर्ट अधिकारी ने दी गवाही, आजम भी हुए कोर्ट में पेश

Fri, 22 Jul 2022 08:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। इस मामलें में तीनों जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के बेटे व स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम कोर्ट में पेश हुए और उनकी गवाही हुई। वहीं शुक्रवार को मामले में आरोपी व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके पिता आजम खां भी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। इस मामलें में तीनों जमानत पर चल रहे हैं।

विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। अब्दुल्ला आजम और उनके पिता आजम खां सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहे। इस दौरान मामले में गवाह पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम भी शुक्रवार को कोर्ट पहुंचे। उनकी गवाही हुई लेकिन मुख्य परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। अभियोजन की ओर से मामले में अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने हेतु प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। जिस पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। इसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें