फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की बढ़ती जा रहीं मुश्किलें: डूंगरपुर के तीन व यतीमखाना प्रकरण के चार मामलों में आरोप तय, 25 को अगली सुनवाई

Fri, 22 Jul 2022 08:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में डूंगरपुर प्रकरण के तीन और यतीमखाना प्ररकण के चार मामलों में सुनवाई हुई। इस दौरान सपा नेता आजम खां कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए डूंगरपुर प्रकरण के तीनों और यतीमखाना प्रकरण के चार मामलों में आरोप तय कर दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने गवाहों को तलब कर लिया है।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब उनके खिलाफ दर्ज डूंगरपुर बस्ती प्रकरण के तीन और यतीमखाना प्रकरण के चार मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने आरोप तय कर दिए हैं। अब इन मामलों में 25 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। इसमें गवाहों को तलब किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में डूंगरपुर प्रकरण के तीन और यतीमखाना प्ररकण के चार मामलों में सुनवाई हुई। इस दौरान सपा नेता आजम खां कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए डूंगरपुर प्रकरण के तीनों और यतीमखाना प्रकरण के चार मामलों में आरोप तय कर दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने गवाहों को तलब कर लिया है। अब कोर्ट इन मामलों में 25 जुलाई को सुनवाई करेगी।

साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे कि आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को जेसीबी ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, जिबरान समेत कई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर साल 2019 में ही सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में भी 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों में भी आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें