फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों में हुई सुनवाई, इसी मामले में भैंस चोरी के लगे थे आरोप

Thu, 21 Apr 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

गुरुवार को यतीमखाना प्रकरण से जुड़े दो मुकदमों में कोर्ट में सुनवाई हुई। 2019 में सपा नेता आजम खां, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, रिटायर्ड सीओ आलेहसन समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब दो मई को  इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
 
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के यतीमखाना प्रकरण से जुड़े दो मुकदमों में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख दो मई तय की है।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। जिसमें गुरुवार को तारीख थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि यतीमखाना प्रकरण से जुड़े दो मामलों में सुनवाई हुई है। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। अब इस मामले की अगली सुनवाई दो मई को होगी।

यह था मामला
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें