फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द होने से मायूस हुए अभ्यर्थी..

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द होने से तमाम अभ्यर्थियों के अरमानों पर पानी फिर गया। कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा रद्द होने के बारे में बताया तो तमाम अभ्यर्थी मायूस दिखाई दिए। कोई कड़ाके की सर्दी में बाइक से परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो किसी ने परीक्षा देने जाने के लिए रात भर सफर किया था। कोई दो साल से तैयारी कर रहा था तो किसी ने परीक्षा के कारण विवाह समारोह तक छोड़ दिए थे। परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलने पर कुछ परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी आक्रोशित भी हुए लेकिन, पुलिस के कारण विरोध करने का कोई साहस न जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें