फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर शुरु हुई कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना के नए स्वरूप के मिलने के बाद शासन ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद रामपुर के रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की जांच की जांच की जा रही है। इस दौरान रोडवेज पर 20 और रेलवे स्टेशन पर 22 यात्रियों की जांच की गई।
विज्ञापन

कोरोना का नया स्वरूप तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान भारत में भी विदेश से आने जाने वाले में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन और रोडवेेज पर कोविड हेल्पडेस्क लगा दिए। जिन पर आने- जाने वाले यात्रियों की जांच होने लगी। रविवार को रामपुर रेलवे स्टेशन पर बने जांच केंद्र पर कमियों ने 22 और रोडवेज बस अड्डे पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बीस यात्रियों की जांच की है। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। दोनों जगह यात्रियों की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें