फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को जिले में एक संक्रमित बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को जिले में शाहबाद थाना क्षेत्र निवासी एक संक्रमित बालिका की मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि, नये संक्रिमतों की संख्या शून्य आई है। इस लहर में अब तक जिले में कुल 2954 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले 23 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ता रहा। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर एक और मौत अपलोड की गई है। जानकारी के अनुसार शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका (7) को परिजनों ने 25 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद हालात में सुधार न होने पर उसको 31 जनवरी को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां , रविवार को बालिका की मौत हो गई। वहीं, बुधवार को जिले में संक्रमितों की संख्या शून्य रही जबकि, एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2954 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले 23 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें