फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक घोटाला : को-आपरेटिव सेल की टीम ने बैंक अफसरों से तलब किए दस्तावेज, दोषी कर्मचारियों के लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला सहकारी बैंक की पटवाई एवं पुराना गंज शाखा में मृतकों के खातों से पेंशन की धनराशि निकालकर लाखों रुपये का घोटाला करने के मामले में कोऑपरेटिव सेल ने तीसरे दिन भी जांच की। लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने बैंक अधिकारियों से जरूरी दस्तावेज तलब किए। साथ ही कर्मचारियों के बयान लिए गए। इस दौरान टीम ने एक एक कर्मचारी से कई-कई घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की पटवाई शाखा व पुराना गंज शाखा में मृतक खाताधारकों के खाते से पेंशन की धनराशि निकालने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच हुई, तो दोनों ही शाखाओं के 11 अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। साथ ही मामला को-ऑपरेटिव सेल को भेज दिया। सेल की दो सदस्यीय टीम तीन दिन से रामपुर में डेरा डाले हुई है। ऐसे में टीम ने तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की।
टीम ने पहले तो बैंक अफसरों से गबन से संबंधित दस्तावेज तलब किए। इसमें गबन की गई धनराशि जमा कराई जा चुकी है। इसके बाद एक एक कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तलब किया गया। कई कई घंटे चली पूछताछ में सेल की टीम ने बयान दर्ज किए। अब टीम अपनी पूरी रिपोर्ट अपने अधिकारियों को सौंपेगी, जिसके बाद सेल रिपोर्ट बैंक को भेज देगा। यह फाइल बोर्ड में रखी जाएगी, जहां बोर्ड तय करेगा कि आगे की क्या कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें