फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब खानदान संपत्ति बंटवारे मामले में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवाब खानदान की संपत्ति के बंटवारे प्रकरण में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। कोर्ट ने संपत्ति की प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर सभी पक्षकारों से आपत्ति मांगी थी। जिस पर सभी पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल कर दी है। शासन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव अग्रवाल और शत्रु संपत्ति सह अभिरक्षक की ओर से भी मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

मामले में 9 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक रोजाना सुनवाई हुई। इसमें प्रस्तावित विभाजन योजना पर दाखिल की गई आपत्तियों पर बहस हुई। मामले में बुधवार एक सितंबर को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चार सितंबर की तारीख तय की गई थी। जिस पर शनिवार को कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें