फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में राजनैतिक दलों का सहयोग अपेक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अपर आयुक्त मुरादाबाद और रोल प्रेक्षक बीएन यादव ने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान में द्भद्गश्च1ह्म्द्घद्यद्म दलों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने अपने बूथ लेबल एजेंटों की सूची उपलब्ध करा दें। कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

बैठक में अपर आयुक्त ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक नवंबर से 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं और निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त वह नागरिक निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हो जाएं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पते, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर दिया जाए। इस कार्य में राजनैतिक दलों के सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने-अपने बूथ लेबल एजेंट की सूची उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मोबाइल वोटर हेल्थ एप भी शुरू किया है। इसके जरिए मोबाइल फोन अथवा कॉमन सर्विस सेंटर से भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय कम बचा है। किसी बूथ पर समस्या है, तो राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अवगत करा दें। उन्होंने यह भी कहा कि राजनैतिक दल द्वारा नियुक्त किए गए बूथ लेबल एजेंटों सूची यथाशीघ्र ही उपलब्ध करा दें। अपर आयुक्त ने कहा कि जो भी शिकायतें आएंगी उसका संज्ञान लेकर मतदाता सूची की कमियां दूर भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया बहुत ही निष्पक्ष होनी चाहिए एवं वोटर लिस्ट पारदर्शिता के साथ तैयार की जा रही है। उन्होंने यह कहा कि महत्वपूर्ण मतदाता वोटर लिस्ट एक बार पर फिर से क्रास चेक कर लें, कहीं से महत्वपूर्ण मतदाता का नाम न छूटने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बूथों पर समय से बॉल राइटिंग कराएं, जिससे मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। उन्होंने रामपुर शहर स्थित विभिन्न मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान केंद्रों पर विशेष दिवस के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, ज्वांइट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा सहित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें