फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव मंडप के निर्माण में आई तेजी, रामपुर के कारीगरों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पारंपरिक उत्पादों को नया मुकाम दिलाने और कारीगरों की कला को निखारने के लिए शहर में बन रहे सांस्कृतिक सद्भाव मंडप का काम तेजी से चल रहा है। पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय उत्पादों में चाकू, पतंग, बायलन और जरदोजी आदि शामिल हैं। इन उत्पादों को बनाने वाले कारीगरों को न सिर्फ एक प्लेटफॉर्म मिलेगा, बल्कि देश और विदेश में पहचान भी मिल सकेगी। साथ ही हुनर का वाजिब दाम भी मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि अब तक सात प्रतिशत काम पूूरा हो चुका है। शॉपिंग सेंटर में पीसीसी प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। फिलहाल, सरकार से सांस्कृतिक सद्भाव मंडप के निर्माण के लिए 62 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि 28 मई 2023 तक सद्भाव मंडप बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें