फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में भगवान वाल्मीकि पार्क बनना शुरू, शीघ्र बनेगा वाल्मीकि चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर पालिका परिषद ने मोहल्ला भट्टी टोला में साप्ताहिक बाजार स्थित दायीं भाखड़ा नहर किनारे भगवान वाल्मीकि पार्क का निर्माण शुरू कर दिया है। शीघ्र ही भगवान वाल्मीकि चौक का निर्माण भी होगा, जिसमें करीब दो लाख रुपये की लागत से भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भीम के प्रदेश महासचिव विजय अनार्य ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल से भगवान वाल्मीकि पार्क व चौक का निर्माण कराने की मांग की थी। नगर की साप्ताहिक बाजार दायीं भाखड़ा नहर की पुलिया के पास भगवान वाल्मीकि पार्क एवं चौक का निर्माण कराने का प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने पेश किया था।
बोर्ड ने उनके प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया था। इसके बाद पालिका ने पुलिया के पास पार्क व चौक स्थल की साफ सफाई कराकर ग्रीन बेल्ट बना दी। पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बताया कि पालिका ने पौधरोपण कर ग्रीन बेल्ट बनाई थी। जहां भगवान वाल्मीकि पार्क का बोर्ड भी लगा दिया गया है। शीघ्र ही चौक का निर्माण भी कराया जाएगा। चौक में करीब दो लाख रुपये की लागत से भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी। प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के जयपुर में हो रहा है। वहीं वाल्मीकि समाज के सभी लोगों ने पालिका अध्यक्ष के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें