कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व विधायक यूसुफ अली को चमरौआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अगले दिन ही शुक्रवार को यूसुफ अली ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान के बाद नेताओं में अफरा-तफरी मच गई है। एक को छोड़ दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। इस बीच रामपुर में कांग्रेस का झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ अली ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी।
विज्ञापन
एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व विधायक यूसुफ अली को चमरौआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अगले दिन ही शुक्रवार को यूसुफ अली ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। साथ ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।