सफाई कर्मचारी का बेटा विवेक क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। आरोप है कि बुधवार रात को विवेक के फोन पर एक कॉल आई थी। जिसके बाद वो घर से बाहर गया था लेकिन, फिर वापस नहीं आया। शुक्रवार को अधजला शव तालकाबाद चौराहे के निकट चड्डा प्रांगड़ में पड़ा मिला।
रामपुर के शाहबाद में कक्षा 11 का एक छात्र बुधवार रात फोन आने पर घर से बाहर गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसका अधजला शव मिला है। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजन मामले में तहरीर दे रहे हैं।
विज्ञापन
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के तालकाबाद गांव निवासी कुंवरपाल पेशे से सफाई कर्मचारी हैं। सफाई कर्मचारी का बेटा विवेक (17) क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। आरोप है कि बुधवार रात को विवेक के फोन पर एक कॉल आई थी।
जिसके बाद वो घर से बाहर गया था लेकिन, फिर वापस नहीं आया। बेटे की तलाश में परिजन बुधवार रात में ही निकल पड़े। बुधवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु तहरीर भी दे दी गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक अधजला शव तालकाबाद चौराहे के निकट चड्डा प्रांगड़ में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की, और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है।
इस प्रकरण में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल संजय तोमर ने बताया की कक्षा 11 के छात्र का अधजला शव मिला है। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, और नामजद तहरीर दी जा रही है।