फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Tue, 05 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को उत्तराखंड में सरकार गिराए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उत्तराखंड में सरकार गिराए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता नवाब गेट पर एकत्र हुए। गांधी समाधि तक पैदल मार्च निकाला। नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने उत्तराखंड में सरकार गिराए जाने पर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन


कहा कि सरकार गिराकर भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटा है। उत्तराखंड की जनता को धोखा दिया है। कहा कि मोदी सरकार देश में अराजकता फैला रही है। प्रदेश सचिव बलजीत सिंह बिट्टू ने भी केंद्र सरकार पर निशाना धर्मेंद्र देव गुप्ता, शहर अध्यक्ष मामून शाह, नोमान खां, सैयद आमिर मियां, वासिक अली, राजेंद्र सिंह, मुश्ताक अली, ज्ञान प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें