फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी पूरे परिवार की हालत

Tue, 05 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के आठ लोगों की हालत भोजन करने के बाद बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग के शिकार सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बगड़खा गांव में नबी अहमद ने परिवार समेत सोमवार रात भोजन किया था। भोजन के बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों में खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलवा ली।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर नबी अहमद के साथ ही उसकी पत्नी नसरीन, भाभी अफसर जहां, सात साल की बेटी अफशां, छह साल की सामियां, पांच साल की शाजिया, आठ साल की निशा, ढाई साल के मोहम्मद जैद का इलाज शुरू कर दिया गया। परिवार के लोगों के मुताबिक नबी अहमद सोमवार शाम बाजार से पालक लेकर आया था। इसके सेवन के बाद ही हालत बिगड़ गई। डाक्टरों के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग से सभी की हालत बिगड़ी है। इलाज के बाद स्थिति में सुधार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें