रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिलक के रठौंडा में जन विश्वास यात्रा पहुंचने के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को नौ जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान पुलिस-पीएसी के करीब एक हजार कर्मी और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र को नौ जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। इन सभी जोन और सेक्टर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए अलग-अलग कड़े इंतजाम कर उनकी जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था के लिहाज से धमोरा, कमोरा, रठौंडा, मिलक-रठौंडा बाईपास, बिलासपुर तिराहा, केमरी क्षेत्र तक में बैरियर और डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही राजपत्रित अधिकारी कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में वीडियोग्राफी भी कराएंगे, जिससे किसी भी घटना पर वीडियो फुटेज से शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा सके।