रामपुर। कोरोना की बंदिशों के बीच नए साल का जश्न मनाया। लोगों ने घरों में ही नए साल का जश्न मनाया। कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कोरोना की बंदिशों के बीच नए साल का जश्न मनाया गया। शहर में बाजारों में शाम से ही नए साल की धूम शुरु हो गई थी। होटलों, रेस्टोरेंट आदि में लोगों खासतौर पर युवाओं की ज्यादा भीड़ दिखाई दी। लेकिन, कोरोना पर आई शासन की गाइडलाइन के अनुसार रात 11 बजते ही होटल और रेस्टोरेंट बंद होने लगे। होटलों और रेस्टोरेंट आदि से भीड़ कम होने लगी। लोग अपने घरों की ओर रवाना हो गए। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे लोग घरों से बाहर निकल आए और आतिशबाजी दागकर नए साल का स्वागत किया। एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। घरों में भी लोग नए साल पर संगीत का आनंद लेते रहे। रात 12 बजते ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया।