फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया 63.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

विज्ञापन
रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में महत्वाकांक्षी योजनाओं का मंच से बटन दबाकर लोकार्पण और शिला - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रामपुर जिले के लिए 63.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 2595.29 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जबकि 3763.72 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) की मुरादाबाद इकाई-18, अस्थायी निर्माण खंड जल निगम रामपुर, यूपी प्रोजेक्टस एंड कॉरपोरेशन मुरादाबाद, उद्यान विभाग, आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा, विद्युत, बेसिक शिक्षा समेत तमाम विभागों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
-----
विधानसभा क्षेत्रवार इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
क्षेत्र का नाम - शिलान्यास - लोकार्पण
स्वार - 176.58 लाख रुपये - 1142 लाख रुपये
चमरौआ - 316.58 लाख रुपये - कोई नहीं
बिलासपुर - 1105.58 लाख रुपये - 1135.87 लाख रुपये
रामपुर नगर - कोई नहीं - 625.04 लाख रुपये
मिलक - 996.55 लाख रुपये - 860.81 लाख रुपये
--
इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
-अग्निशमन केंद्र, बिलासपुर : 324.38 लाख
-बिलासपुर में डिग्री कालेज में 100 बेड का छात्रावास : 274 लाख
-स्वार में पुनर्गठन पेयजल योजना : 1142 लाख
-मिलक में वृहद गो संरक्षण केंद्र : 120 लाख
-उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की परियोजना के तहत सैफनी में विभिन्न कार्य : 73 लाख
-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहबाद : 667.81 लाख
-पुलिस लाइन में 32 महिला कर्मियों के लिए हॉस्टल : 141.12 लाख
-रामपुर मंडी समिति में पांच हजार मीट्रिक टन का गोदाम : 537.49 लाख
-बिलासपुर मंडी समिति में पांच हजार मीट्रिक टन का गोदाम : 483.92 लाख
--
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
-सैदनगर में कॉमन सर्विस सेंटर : 140 लाख
-शाहबाद में कॉमन सर्विस सेंटर : 140 लाख
-राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एक क्लासरूम, लैब व शौचालय : 70 लाख
-खरसौल, बिलासपुर नगर, अनवरिया तालिबाबाद में 33/11 विद्युत उपकेंद्र : 1362.39 लाख
-कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चमरौआ, मिलक, शाहबाद, स्वार, बिलासपुर में बालिका छात्रावास : 882.9 लाख
--
साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों के दौरान प्रदेश में विकास की कई नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो कहा था, सरकार बनने के बाद उसे पूरा करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है। साढ़े चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ है। बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश और रोजगार के भरपूर अवसरों से प्रदेश को नई पहचान मिली है। साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इतनी पारदर्शिता से सब कुछ हुआ है कि कोई उंगली नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें