रामपुर। शहीद-ए- आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में शुरू हुई सीनियर बालक किकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में क्लासिक किक्रेट क्लब से नूर किकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया।
बुधवार को हुए पहले मैंच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने हुए नूर किक्रेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। जिसमें उमेश ने 34 रन व हरिओम ने 31 रन बनाए। क्लासिक किक्रेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए तोसीब ने दो विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी क्लासिक किकेट क्लब की टीम ने 18 वें ओवर में निर्धारित लक्ष्य ने छह विकेट खोकर पूरा कर लिया। क्लासिक क्रिकेट क्लब के अब्दुल मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायरिंग शहनाबाज राणा और अमित सक्सेना ने की। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ सिटी अनुज चौधरी ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार और उप क्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार, इमरान आदि भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच एकता क्रिकेट क्लब व किंग्स किकेट क्लब के मध्य खेला जायेगा।