रामपुर। एनसीसी कैडेट्स जिले भर में कोसी नदी को स्वच्छ करने के लिए अभियान चलाकर कोसी नदी को स्वच्छ करेंगे। अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने कोसी नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया।
पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत देश की संपूर्ण नदियों, झीलों तथा समुद्रों के तटों को स्वच्छ एवं साफ रखने का संकल्प लिया गया है। जिसके तहत जिस शहर में भी नदियाँ बह रही हैं उन सब के तटों को स्वच्छ एवं साफ रखा जाएगा। एनसीसी कैडेट्स समाज को जागरूक करने हेतु तटों की सफाई के साथ-साथ जागरूक अभियान भी चलाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम हेतु निबंध एवं चार्ट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।