फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां की गोद से छिटका मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण शादी समारोह से बाइक से वापस घर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर उसकी पत्नी और एक छह माह का मासूम साथ में था। मासूम मां की गोद में था। इस दौरान हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसमें गोद में बैठा मासूम मां की गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद, परिजन बिना कार्रवाई के शव घर ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुरसैना निवासी मुजफ्फर अली अपनी पत्नी और छह माह के मासूम के साथ शादी समारोह में स्वार क्षेत्र स्थित एक होटल में गए थे। बृहस्पतिवार शाम को मुजफ्फर अपनी पत्नी और मासूम के साथ बाइक से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में मुरसैना चौकी के पास बने ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान मां की गोद में बैठा मासूस छिटक कर नीचे गिर गया। सड़क पर गिरते ही मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। इंस्पेक्टर पुष्कर गंगवार ने मासूम के परिजनों से बात की। इस दौरान परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने मासूम के शव को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें