फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे की चपेट में आकर छात्र हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नैनीताल हाईवे पर एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने जा रहा एक छात्र चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों की मदद से छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके गले में टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के डिग्री रोड़ निवासी अयान उर रहमान व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। बुधवार देर शाम को अयान उर रहमान बाइक से सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने जा रहा था। इस दौरान नैनीताल हाईवे पर अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। इससे पहले वह बाइक रोक पाता कि मांझे की वजह से उनकी गर्दन कट गई। वह बाइक समेत गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गर्दन में टांके लगाए। फिलहाल, छात्र की हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें