रामपुर। ई-रिक्शा में सवारियों को क्षमता से अधिक बैठाने और नियमों को अनदेखी करने पर यातायात पुलिस ने बुधवार को ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान दो ई-रिक्शा चालकों के नो पर्किग जोन में ई-रिक्शा खड़े करने पर चालान कर दिए।
जिले में दिन व दिन बढ़ती जा रही ई-रिक्शा सुविधा से अधिक लोगों के लिए सिर दर्द बन गई हैं। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठा रहे हैं। नियमानुसार जिले में ई-रिक्शा में चालक समेत चार सवारियां बैठाने का नियम है, लेकिन ई-रिक्शा चालक रामपुर में क्षमता से अधिक सवारियां बैठ लेते हैं। यहां तक कि स्कूली बच्चों को भी अधिक संख्या में बैठाकर ई-रिक्शा का संचालन किया जाता है। लेकिन, दिनों दिन बढ़ती ई-रिक्शा तथा और स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण अब वह लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसी को लेकर अमर उजाला ने शनिवार को पड़ताल की थी। जिसके बाद से लगातार अमर उजाला के अंक में इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। अमर उजाला की ओर से इस मुद्दे को उठाने के बाद यातायात पुलिस सक्रिय हो गई है। जिसके बाद से यातायात पुलिस की ओर से जागरुकता के साथ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को यातायात पुलिस ने नो पर्किग जोन में ई-रिक्शा खड़े करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान दो ई-रिक्शा चालकों पर नो पर्किग जोन में ई-रिक्शा खड़ा करने पर कार्रवाई की गई।