रोहडू़। धार पंचायत में लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने सामुदायिक केंद्र का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवाई है। भवन के निर्माण के लिए भविष्य में अतिरिक्त राशि का प्रावधान भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ब्रिक्स के माध्यम से 45 करोड़ की स्वीकृत पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का कार्य शुरू हो गया है। इस योजना से धार पंचायत भी लाभान्वित होगी। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत धार सुषमा सौहटा, भीम सिंह झौहटा, मोहिंद्र सिंह जोधटा उपस्थित रहे।