फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, डेढ़ सौ वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में खलबली मच गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना डाला गया। दिनभर में करीब डेढ़ सौ वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

पुलिस हादसे रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन कराती रही है। हर रोज शहर और जिले भर में चेकिंग की जा रही है। खासकर हेलमेट न लगाने वालों पर जुर्माना डाला जा रहा है। अधिकतर हादसे होने के बाद सिर में चोट लगने से ही मौत होती है, जिस पर रोक लगाने की कवायद चल रही है। बुधवार को भी शहर में जगह-जगह पुलिस ने वाहन चेकिंग की। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। वाहनों के चालान किए गए, जिससे वाहन चालकों में खलबली मची रही। कारों को भी चेक किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। आंबेडकर पार्क, ज्वालानगर, राधा रोड चौराहा, बरेली गेट, मालगोदाम आदि चौराहों पर वाहन चेकिंग की गई, जिससे बचने को वाहन स्वामी इधर-उधर भागते नजर आए। इस बीच दिनभर में करीब डेढ़ सौ वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें