फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2024: बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे, सोशल मीडिया से हरदम रहे दूर, पढ़ाई की भरपूर

Tue, 14 May 2024 03:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर रामपुर जिले में बेटियों ने बाजी मारी है। जिले का 10वीं कक्षा का 92.04 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा। 10वीं में 94 प्रतिशत और 12वीं में 89.27 प्रतिशत बेटियों ने सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
रामपुर के दयावती मोदी अकादमी में सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं। - फोटो : मोहम्मद फहीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। रामपुर में सीबीएसई 10वीं कक्षा का 92.04 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा। 10वीं में 94 प्रतिशत और 12वीं में 89.27 प्रतिशत बेटियों ने सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


वहीं 10वीं में 90.42 प्रतिशत और 12वीं में 76.72 प्रतिशत बेटे उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 92.04 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

इस परीक्षा में कुल 3949 बच्चे पंजीकृत हुए थे, जिसमें 3931 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में 3618 परीक्षार्थी पास हो गए। कुल 92.04 प्रतिशत बच्चे इस परीक्षा में पास हुए हैं। 10वीं में 94.08 प्रतिशत लड़कियों ने जबकि लड़कों का पास का प्रतिशत 90.42  फीसदी रहा। इसी तरह 12वीं में 83.67 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 
विज्ञापन


इस परीक्षा में 89.27 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 76.72 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। 10वीं में रामपुर जिले में डीएमए की महक ने 494 अंक के साथ 98.8 प्रतिशत के साथ रीजन में चौथा व जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर की श्रुति खुराना ने 12वीं में 492 अंक पाकर 98.4 प्रतिशत के साथ जिले में पहला और रीजन में तीसरा स्थान हासिल किया है। 

डीएमए के 89 बच्चों ने पाए 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक
रामपुर। दयावती मोदी अकादमी के आदविक रस्तोगी ने 12वीं के रिजल्ट में 98 प्रतिशत अंक के साथ रीजन में पांचवां और जिले में दूसरे स्थान के साथ विद्यालय टॉप किया है। वहीं 10वीं की महक ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ रीजन में चौथा और जिले में दूसरे स्थान के साथ विद्यालय टॉपर रही।

विद्यालय के कुल 89 बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए है। जिसमें इंटर के 26 और दसवीं के 63 बच्चे हैं।  12वीं के रिजल्ट में हर्षिता पाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान और जपलीन कौर ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इसके अलावा झांझर जिंदल ने 96.4 प्रतिशत, मनन वार्ष्णेय ने 96.2 प्रतिशत, तान्या गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत, सुयश अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत, चित्रांश कथूरिया ने 95.4 प्रतिशत, वैभव चौहान ने 95.2 प्रतिशत, आदित्य राज और तमन्ना कथूरिया ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
 
वहीं दसवीं में महक के अलावा शारोन अग्रवाल 98, आद्या गुप्ता, मुनीजा खान और अक्ष सक्सेना 97.40, अंशिका पटेल 96.60, भाग्य भटनागर 96.40, कार्तिक कुमार और तनुश्री अग्रवाल 96.20, उत्कर्ष सिंह रावत 96, उत्कर्ष कुमार और फिजा बी 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। 

सैयद इबाद अली और अदील नाजिश 95.60, सिद्धि अग्रवाल, टिया गुप्ता, सत्यम कुमार, अभिनव गुप्ता 95.20, सार्थक, पीयुष चौधरी 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य सुमन तोमर ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएंं दीं। 

आरपीएस के 10वीं में नजीहा व 12वीं में फिजा ने किया टॉप
रामपुर पब्लिक स्कूल में 10वीं में नजीहा, जबकि 12वीं में फिजा आजमी ने स्कूल टॉप किया है। घोषित परिणाम के अनुसार रामपुर पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं में नजीहा अकील 93.2 फीसदी ,रमशा 92.6 फीसदी मोहम्मद फैज 91.4 फीसदी, फायजा 90.4 फीसदी, अरसलान खान 88.8 फीसदी अंक लाकर टॉप किया।

वहीं बारहवीं के जारी रिज़ल्ट में फिजा आजमी 90.4 फीसदी, अलीशा खान 88.8 फीसदी,  मेहविश 86.2 फीसदी, कन्ज़ा खान 85 फीसदी,  व सुबुक ने 84.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल अध्यापकों और अभिभावकों का नाम रोशन किया। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अज़रा नाज़ खान ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। 

व्हाइट हाॅल पब्लिक स्कूल में नंदिनी-अभिनव ने मारी बाजी

व्हाइट हाॅल पब्लिक स्कूल में 12वीं में 99 फीसदी अंक प्राप्त कर नंदिनी ने टॉप किया, जबकि दसवीं में 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर अभिनव शर्मा ने टॉप किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर वसंत गुप्ता, डायरेक्टर मिस्टर कुणाल नंदा, विद्यालय की हेड काउंसलर डॉ. श्रेया गुप्ता एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

ग्रीनवुड स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

रामपुर। ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं और 12 वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य नीरज तिवारी के अनुसार दसवीं में हमराह खान ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा हसन खुर्शीद ने दूसरा मुस्कान बी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य के अनुसार स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। सभी बच्चे पास हो गए हैं। 

परीक्षा के दौरान बीमार हुई, पाए 95.2 प्रतिशत अंक
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में सेंट मैरी की छात्रा अरीबा परीक्षा के दौरान बीमार हो गईं थी, तेज बुखार के कारण उनको परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने जज्बे के साथ परीक्षा देते हुए न सिर्फ परीक्षा पास की, जबकि अच्छे अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया।

उन्होंने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की है। वो इंजीनियर बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती हैं, पांच बहनों में सबसे छोटी होने के साथ उनका सपना बड़ा है। वो 11वीं में हेड गर्ल रहीं हैं और जेईई मैंस में 78.314 परसेंटाइल और जेईई में 321569 रैंक हासिल की है। माता तनवीर गृहणी हैं, जबकि पिता शेरशाह खान एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं।

सेंट एंथोनी में अरीब और राजन ने मारी बाजी
रामपुर। सेंट एंथोनी स्कूल के दसवीं में अरीब और इंटर में राजन गुप्ता ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य ललित शर्मा के अनुसार  कक्षा-10 के छात्र अरीब अहमद ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरान्वित किया है।

इसके साथ ही कक्षा-10 के अन्य छात्र शक्ति मौर्य ने 95.8 प्रतिशत अंक, मौहम्मद इस्माइल ने 95 प्रतिशत, अशिका ने 94.2 प्रतिशत, कोमल गौर ने 93.2 प्रतिशत, सनोबर जाहिद ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।  इण्टरमीडिएट में  राजन गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत अंक, मौहम्मद अलकमा ने 91.6 प्रतिशत अंक, आर्ययम कम्थानिया ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं अभिनव शर्मा
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं में रीजन व जिला टॉप करने वाले छात्र अभिनव शर्मा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं। नगर के शाहूजी नगर निवासी नवीन शर्मा जो की सरकारी टीचर है उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। दोनों ही बहुत होनहार है।

अभिनव ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर रीजन व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने नगर व अपने स्कूल व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है। अभिनव ने बताया कि पढ़ाई पूरी कर वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर  बनना चाहते हैं।

उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी की। उनकी सफलता में अध्यापक, कोचिंग टीचर के साथ माता-पिता का योगदान रहा है। अभिनव का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता हैं, जो कि दोनों सरकारी अध्यापक हैं।

उनके गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं उनकी बड़ी बहन निशिता ने भी व्हाइट हॉल से 10वीं में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वर्तमान में वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में 99.31 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया।

विज्ञापन

यू-ट्यूब से पढ़ाई करने वाली श्रुति बनना चाहती हैं सीए
इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक 98.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली श्रुति खुराना का सपना सीए बनकर अपना भविष्य चमकाना है। नगर की महेश गार्डन कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी विनोद खुराना की पुत्री श्रुति खुराना ने होली चाइल्ड स्कूल से इंटरमीडिएट कॉमर्स में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर रीजन में तीसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

श्रुति खुराना ने बताया कि वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे बिना ट्यूशन के सेल्फ स्टडी यू-ट्यूब व किताबों के माध्यम से करतीं थीं। उन्होंने पढ़ाई के अतिरिक्त सोशल मीडिया का कोई प्रयोग नहीं किया। वह सीए बनकर अपना भविष्य चमकाना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी ननिहाल में ममेरे भाई-बहन व कई अन्य संबंधी सीए हैं और वहीं से उन्हें सीए बनने की प्रेरणा भी मिली है। श्रुति की मां सुरभि खुराना ने बताया कि आज उनकी पुत्री ने सर्वाधिक अंक हासिल करके उनको व उनके परिवार के लिए बेहतर तोहफा दिया है।

वह सभी लोग आज बेहद खुश हैं। विनोद खुराना का कहना है कि उनकी एक बेटी ऑस्ट्रेलिया में स्टडी करने के बाद अब जॉब कर रही हैं। जबकि, उनका इकलौता पुत्र सौरभ खुराना कारोबार कर रहे हैं। जबकि, बेटी श्रुति ने आज इंटर में टाप करके पूरे खानदान का नाम आज रोशन किया है। सभी ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें