फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बैंकों में नकदी संकट से बढ़ी ग्राहकों की परेशानी

Fri, 10 Apr 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के बैंकों में नकदी का संकट बढ़ने लगा है। खासकर दो लाख रुपये से अधिक का नकद लेनदेन करने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों द्वारा ऐसे ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां ग्राहकों को पर्याप्त नकदी नहीं मिल पा रही और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों में सीमित कैश उपलब्ध होने से बड़ी रकम निकालना मुश्किल हो गया है।
हालांकि बैंक अधिकारी आधिकारिक तौर पर नकदी संकट से इनकार कर रहे हैं, लेकिन दबी जुबान में आरबीआई से कैश फ्लो कम होने की बात सामने आ रही है, जिससे समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

वहीं, टांडा क्षेत्र के बैंकों में भी नकदी की किल्लत गहराती जा रही है। खाताधारकों को जरूरत के समय पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को दिक्कत हो रही है।
कई शाखाओं में सीमित नकदी उपलब्ध होने के कारण बड़ी रकम निकालने के लिए ग्राहकों को पहले से सूचना देनी पड़ रही है। इससे व्यापारियों के दैनिक लेनदेन प्रभावित हो रहे हैं और उपभोक्ताओं को छोटी जरूरतों के लिए भी बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
00000000000



बोले ग्राहक
अधिक राशि निकालने के लिए एक दिन पहले जानकारी देनी पड़ती है, जिसके बाद ही अगले दिन भुगतान हो पाता है। -मोहम्मद रेहान, व्यापारी,
******

राइस मिल का खाता भारतीय स्टेट बैंक में है, लेकिन हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन में दिक्कत आ रही है। कई बार जरूरत के समय पूरी रकम नहीं मिल पाती, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। -मोहम्मद नईम


*******
बोले जिम्मेदार

जिले के किसी भी बैंक में नकदी संकट नहीं है। सरकार ऑनलाइन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रही है। -शिवांग जोशी, एलडीएम
000

बैंक में पर्याप्त नकदी नहीं पहुंच रही है, जिसके कारण बड़ी रकम तत्काल निकाल कर देना संभव नहीं हो पा रहा है। यदि बैंक में कोई बड़ी राशि जमा होती है तो उसी के अनुसार ग्राहकों को भुगतान किया जा रहा है। -अश्वनी यादव, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें