रामपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉर्निंग क्लब रामपुर और मेरठ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मेरठ ने 2-1 से गोल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
फिजिकल कॉलेज में आयोजित टूर्नामेंट मैच के पहले हाफ में मेरठ की टीम ने जबरदस्त किक से एक गोल किया। मेरठ की टीम 1-0 गोल की बढ़त बना ली और मेरठ ने पहला हाफ अपने नाम कर लिया। दूसरे हाफ के 39वें मिनट में मेरठ की टीम के खिलाड़ी ने शानदार पास से दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
मॉर्निंग क्लब रामपुर की टीम ने भी खतरनाक रुख अपनाया, मगर गोल नहीं हो सका। इस तरह से दोनों टीमों का स्कोर की टीम 2-1 हो गया। अंत तक दोनों तरफ से गोल के लिए प्रहार होते रहे पर कोई भी टीम और गोल नहीं कर पाई। इसके बाद निर्धारित समय में मेरठ ने मॉर्निंग क्लब रामपुर को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
मैच के निर्णायक अजीत कुमार, हिमेश रहे। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच कुंडेश्वरी और यंग मैन टांडा के बीच शाम चार बजे से खेला जाएगा। इस मौके पर मनोज कुमार, अभिषेक लाल, विकास कुमार, महेश कुमार, नीरज चौहान प्रकाश आदि मौजूद रहे।