फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्रों ने बढ़ई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। बढ़ई और चूड़ी के थोक विक्रेता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान पिता-पुत्रों ने बढ़ई के साथ मारपीट कर दी। हंगामे और मारपीट को देखकर बीच-बचाव कराने गए युवक की भी पिता-पुत्रों ने पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार शाम को कस्बे के मोहल्ला जिलेदरान निवासी जाबिर बढ़ई का काम करता है। जाबिर का कहना है कि रविवार को कस्बे के खटपुर निवासी फरीद ने उसे अपनी चूड़ी की दुकान पर किसी काम के लिए बुलाया था। इस दौरान उसका फरीद से विवाद हो गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि फरीद और उसके पुत्र नईम, फईम और वसीम ने जाबिर की लाठी डंडो से पिटाई की है। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मारपीट और हंगामे को देखकर बीच-बचाव कराने पहुंचे नाजिम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिसके बाद घायलों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जाबिर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जबकि, नाजिम को प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया। जाबिर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें