फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तालाब में गिरी कार, चालक सुरक्षित

Mon, 19 Jan 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर मार्ग पर समोदिया गांव के निकट तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। हादसा स्थल पर ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने कार चालक को बाहर निकाला। चालक को सुरक्षित पाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना गंज अंतर्गत हामिद इंटर कॉलेज के पास रहने वाले नाजिम रविवार की सुबह करीब दस बजे अपनी कार से उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर जा रहे थे, जहां उनकी ससुराल है। वह अपनी पत्नी को लेने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही समोदिया गांव से गुजर रहे थे कि अचानक उनकी कार बेकाबू होकर तालाब में घुस गई।
यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण तत्काल तालाब में उतर गए और कार के भीतर फंसे चालक नाजिम को बाहर निकाला। उन्हें सुरक्षित देखकर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। बाद में ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। तालाब में पानी कम था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें