फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फार्मासिस्ट ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चीफ फार्मासिस्ट एवं फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों के संबंध में गुरुवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। जिला चिकित्सालय में आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया, जबकि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दस से लेकर 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि जब तक मांगें पूर्ण नहीं हो जाती हैं, तब तक जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य बहिष्कार जारी रहेगा, जो 16 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला मंत्री हरीश धोनी ने कहा कि फार्मासिस्ट की न्यायोचित मांगें हैं। यदि मांगों पर जल्द ही फैसला नहीं लिया, तो इस आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। जिसमें संपूर्ण तालाबंदी तथा इमरजेंसी सेवाएं एवं पोस्टमार्टम सेवाएं भी बाधित की जाएंगी।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर, स्वार, शाहाबाद, टांडा और मिलक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राजपुरा, चमरौआ, सैदनगर एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलक खानम, बेगमाबाद, मानपुर ओझा, कैमरी, पटवाई, सैफनी, मीरापुर, काशीपुर आंगा पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें