फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों की सेहत संभाल रहा चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से बच्चों को शिक्षा की रोशनी के साथ सेहत मंद जिंदगी भी दी जा रही है। तत्कालीन जिलाधिकारी एवं मौजूदा मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने इस फंड का निर्माण किया था। जिससे जरूरतमंद बच्चों को इलाज, शिक्षण सामग्री व फीस से लेकर कुपोषण दूर करने के लिए पुष्टाहार तक उपलब्ध कराया जा रहा है। फंड से अब तक करीब 50 बच्चों का उपचार कराया जा चुका है। इनमें कुछ बच्चों की किडनी डायलिसिस से लेकर आंख, अस्थिरोग आदि बीमारियों का उपचार शामिल है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने अगस्त 2020 में चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड के नाम से एक खाता खोला था। इसके संरक्षक मंडलायुक्त हैं। फंड के तहत नागरिकों से आर्थिक सहयोग लिया जाता है, जिसे गरीबों के उपचार, शिक्षा, कुपोषण आदि को दूर करने में खर्च किया जाता है। यह लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ही मिलता है। इस फंड से जिले में अब तक 50 बच्चों का उपचार हो चुका है, तो वहीं कई बच्चों की स्कूल फीस भी जमा की गई है। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार भी इससे उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें