फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के विरोध में सड़क पर उतरे बसपाई

Thu, 11 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के विरोध में बसपाई सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट और विकास भवन में प्रदर्शन कर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। नगर विधानसभा अध्यक्ष महेश कुमार सागर के नेतृत्व में बसपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन



स्वार क्षेत्र के रहमतगंज में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बसपाई डीएम को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन वो नहीं मिले। इसके बाद बसपाई विकास भवन पहुंचे और यहां भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


उसमें कहा कि असमाजिक तत्व जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। इससे पहले मिलक में भी बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी गई थी। ज्ञापन में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, नई प्रतिमा स्थापित करने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन



ज्ञापन देने वालों में विधानसभा प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां, बाबर खां अफ रीदी, जुबैर खां, शुऐब खां, बिटटू खां, प्रमोद कुमार सागर, नकी अहमद, कामरान खां शामिल थे। वहीं, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि ने अपने आवास कालोनी में हुई बैठक में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


बैठक में मंडल कोआर्डिनेटर रामजीवन गौतम, बाबर खां, नसीर अहमद, फैजान शाह खां, बिट्टू खां, जमीर अंसारी, प्रमोद सागर, आरिफ अंसारी, नबी अहमद, तारिक हुसैन, शादाब, जुबैर खां, मंजू खां, जमीर बाबा, इमरान खां भी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें