फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी से वापस लौट रहे भाई-बहन, भांजी को डंपर ने मारी टक्कर, बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहबाद। शादी से लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन और भांजी को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती आसमीन (22) की मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के रामनगर गंगपुर गांव के रहने वाले लियाकत के बेटा सखावत इनकी बहन आस्मीन और इनकी बड़ी बहन जासमीन की बेटी जूबी (6) के साथ शादी शामिल में होने गए थे। शनिवार रात आठ बजे तीनों लोग बाइक से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आंवला रोड स्थित टांडा गांव के नजदीक एक डंपर चालक ने बाइक सवार तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सीधे सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने आसमीन को देखकर मृत घोषित कर दिया। उधर इस हादसे में मृतक के भाई सखावत की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी।
वहीं, इस हादसे में मृतक की भांजी का एक पैर भी टूट गया है। सूचना के बाद सीएचसी में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। उधर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक अपनी बड़ी बहन जासमीन की नंद की भी नंद की शादी में गई थी। घर लौटते समय हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चला रहे सखावत के हेलमेट लगा था, तो जान बच गई। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें