फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

Fri, 12 Jun 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के मढ़ैयान नादरबाग में 50 वर्षीय बबलू सैनी का शव बुधवार रात घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बबलू सैनी काफी समय से बीमार थे। पत्नी से विवाद के बाद वह उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसी कारण वह घर में अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों ने उनका शव फंदे पर लटका देखा।
सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें